गर्भवती महिला की मौत, शव के साथ सड़क जाम
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
हजारीबाग. शहर के ओकनी मुहल्ला स्थित यूनिक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भवती सपना कुमारी की मौत हो गयी. वह इचाक थाना क्षेत्र के बरकाखुर्द निवासी रामकुमार मेहता की पत्नी थी. उसकी मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ जिला परिषद चौक को मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे जाम कर दिया. इस दौरान महिलाएं बीच सड़क पर बैठ गयीं. इधर, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और सदर सीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. तब शाम करीब सात बजे जाम हटा.
पति ने प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन
परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग होम के गलत इलाज के कारण सपना कुमारी की मौत हुई है. चार मई को उसे पेट में दर्द होने पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था. अस्पताल परिसर में एक दलाल ने उसे बहला-फुसलाकर ओकनी स्थित यूनिक नर्सिंग होम ले गया. जहां महिला चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन और कुछ दवाएं दी गयी. इसके बाद सपना घर लौट गयी. पांच मई को पुन: उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे तत्काल उसी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद खून की कमी बतायी अौर उसे तुरंत रेफर कर दिया. दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में सपना कुमारी की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतका के पति राम कुमार ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें उसने पत्नी को गलत इंजेक्शन देने से मौत हो जाने का आरोप लगाया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










