जीटी रोड पर बेकाबू बाइक डायवर्सन से टकराईं, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 2 बरकट्ठा 1 में - इसी डायवर्सन सिमेंट बोर्ड से टकराईं मोटर साइकिल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के बंडासिंघा मोड़ के पास जीटी रोड पर अनियंत्रित बाइक डायवर्सन से टकराई, हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा मोड़ के समीप जीटी रोड पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेरमगड्डा से गोरहर की ओर जा रहे थे. इस दौरान बारिश और तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखें सिमेंट की बनी डाइवर्सन साइन बोर्ड से जोरदार तरीके से जा टकराई.

विज्ञापन

इस भीषण टक्कर में ग्राम झंडवाटांड (गोरहर) निवासी किशोर सोरेन 16 वर्ष (पिता धनी सोरेन) और ग्राम मेरमगड्डा निवासी अरुण सोरेन 15 वर्ष (पिता सोमर सोरेन) गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि ग्राम झंडवाटांड निवासी सुभाष बेसरा 18 वर्ष (पिता अर्जुन बेसरा) को हल्की चोटें आई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी का इलाज किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola