ढोढ़िया जंगल के 12 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती नष्ट की

पुलिस और वन विभाग के सहयोग से जंगली क्षेत्रों में छापामारी अभियान लगातार जारी है.
चौपारण. प्रखंड के जंगली क्षेत्र के खेतों में पोस्ता की खेती को खत्म करने के लिए प्रशासन का अभियान जारी है. बुधवार को पुलिस ने ढोढ़िया जंगल के 12 एकड़ वनभूमि में लगी पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि चौपारण प्रखंड को अफीम मुक्त बनायेंगे. पुलिस और वन विभाग के सहयोग से जंगली क्षेत्रों में छापामारी अभियान लगातार जारी है. अफीम की खेती करना एक कानून अपराध है. छापामारी दल में अनि सुवेंद्न कुमार, रोशन कुमार, बादल कुमार महतो, रतन टुडू, वनकर्मी कुलदीप महतो, जैनेंद्र कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान एवं वनकर्मी शामिल थे.
कंडसार जंगल से 27 पीस सखुआ का बोटा जब्त
कटकमसांडी. कटकमसांडी के कंडसार जंगल से वन विभाग ने 27 पीस सखुआ का बोटा जब्त किया है. इसे वन विभाग परिसर लाया गया है. इस संबंध में फोरेस्टर सुजीत टोप्पो ने बताया कि कंडसार जंगल में लकड़ी की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर छापामारी की गयी और लकड़ी का बोटा बरामद किया गया. वहीं तस्कर को भी चिह्नित किया गया है. छापामारी टीम में वनपाल के अलावा संजय यादव समेत वनकर्मी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










