तालाब की मछलियां मरीं, जहर डालने की आशंका
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 Oct 2025 10:23 PM
बरकट्ठा के ग्राम शिलाडीह नीचे टोला तालाब की घटना
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह नीचे टोला स्थित तालाब में काफी संख्या में मछलियों की मौत हो गयी. शिलाडीह निवासी संदीप साव एवं उनके सहयोगियों द्वारा तालाब में मछली का बीज डलवाया गया था. शुक्रवार की सुबह उन्होंने देखा कि करीब 15 किलो मछली पानी में मरी पड़ी हैं. संदीप साव एवं ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में मछलियों के मरने का कोई ठोस कारण पता नहीं चल पाया है. लोगों का कहना है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण संभवत: मछलियां मरी होंगी. समाजसेवी राजकुमार गिरी ने कहा कि नीचे टोला से काफी गंदगी इसी तालाब में आती है, जिसके कारण पानी जहरीला हो गया है. संभवतः इसी कारण से मछलियां मरी होंगी. वहीं कुछ ग्रामीणों ने तालाब में जहर डालने की आशंका जतायी है.
शराब दुकान में चोरी को लेकर मामला दर्ज
चौपारण. पाण्डेयबारा के अंग्रेजी शराब दुकान में 29 अक्तूबर की रात हुई चोरी मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मामला दुकान के मैनेजर कमलेश कुमार सिंह (औरंगाबाद) के आवेदन पर दर्ज किया गया है. आवेदन में दो लाख 20 हजार नकद एवं छह बोतल शराब चोरी होने की बात कही गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. फुटेज में दो युवक चोरी करते साफ दिख रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










