पुलिस से दो आरोपी को गिरफ्तार किया

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
पुलिस से दो आरोपी को गिरफ्तार किया

पेलावल पुलिस के साथ रंगदारी व विवाद करने के मामले में दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इ

विज्ञापन

कटकमसांडी. पेलावल पुलिस के साथ रंगदारी व विवाद करने के मामले में दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इनमें हजारीबाग कस्तूरीखाप गांव के शक्ति सिंह उर्फ बबलू सिंह (पिता विनय सिंह) और रोहित सिंह (पिता बाल मुकुंद सिंह) के नाम शामिल है. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के उत्तरी शिवपुरी में एक विवाह कार्यक्रम में दोनों उत्पात मचा रहे थे. बरातियों को इतना धमकाया कि दूल्हा डर से भागने लगा. सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो दोनों पुलिस के साथ रंगदारी करने लगे. दोनों के विरुद्ध कटकमसांडी थाना में कांड संख्या 99/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कटकमसांडी. पेलावल ओपी पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी गुलाम जिलानी (पिता गुलाम रब्बानी साकिन) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह पेलावल का रहनेवाला है.

अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

इचाक. पुलिस ने शुक्रवार की रात छापामारी कर कांड संख्या 30/25 के अभियुक्त डुमरौन गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद मेहता (पिता गेंदों महतो) को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया महाशिवरात्रि के दिन दो पक्षों के बीच हुई झड़प के मामले में वह अभियुक्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola