नवोदय कबड्डी प्रतियोगिता में पटना संकुल के खिलाड़ियों का दबदबा

Author Ramsharan
Updated:
विज्ञापन

कटिहार संकुल, वर्द्धमान संकुल और रांची संकुल के खिलाड़ियों ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी पटना संकुल के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा. पटना संकुल के खिलाड़ियों ने अंडर-14 बालक-बालिका, अंडर-17 बालक-बालिका, अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के सभी लीग मैचों में जीत हासिल की. कटिहार संकुल, वर्द्धमान संकुल और रांची संकुल के खिलाड़ियों ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया. प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय, तनवीर अकबर खान, सुचिता कुजूर की देखरेख में प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका प्रियंका शर्मा, सुलेखा कुमारी, कुणाल किशोर, कमलेश कुमार, निरंजन प्रजापति, अंजू दत्ता झा, जय शंकर प्रसाद, प्रमोद कुमार, निर्भय कुमार, बलराम कुमार, रोहित कुमार, मनन विश्वकर्मा, महावीर कुमार, अमित कुमार पाठक, दीपक रजक, ललित कुमार झा, कौशल कुमार, अंकित कुमार, चंदन कुमार, महेंद्र राणा, प्रीति सामंत, शिल्पी उरांव, मधु सिंह के अलावा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हजारीबाग के छात्र-छात्राएं भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रामशरण शर्मा

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola