गोंदलपुरा के रैयतों के आंदोलन को मिलेगा दीपंकर भट्टाचार्य का समर्थन
दीपांकर भट्टाचार्य | Prabhat Khabar Network
माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य 12 अगस्त को गोंदलपुरा का दौरा करेंगे। वे कोल आवंटन के खिलाफ 1216 दिनों से धरने पर बैठे प्रभावित रैयतों से मुलाकात करेंगे.
बड़कागांव (हजारीबाग): कोल आवंटन रद्द करने की मांग को लेकर गोंदलपुरा के प्रभावित रैयतों द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन धरना को अब भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का समर्थन मिलेगा. दीपंकर भट्टाचार्य 12 अगस्त को गोंदलपुरा पहुंचकर आंदोलनरत प्रभावित रैयतों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं के साथ आंदोलन की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे.
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्र का उप प्रमुख ने किया निरीक्षण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा
गोंदलपुरा के प्रभावित रैयत पिछले 1216 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं होने से रैयतों में नाराजगी है. इस संबंध में कर्णपुरा बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास महतो उर्फ विनय महतो ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










