SIR को लेकर बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

चलकुशा प्रखंड में एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति को लेकर बैठक हुई. 15 अगस्त को ग्राम सभा और 24 अगस्त से सुनवाई शुरू होगी. बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

चलकुशा (हजारीबाग): प्रखंड मुख्यालय के सभागार में चल रहे एसआइआर के तहत दावा एवं आपत्ति को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी अमृता सिंह ने की. बैठक में मुख्य निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग भी उपस्थित थीं.

प्रशिक्षण के दौरान दावा एवं आपत्ति से संबंधित कार्यों को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर, चयनित शिक्षकों और निर्वाचन कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं और निर्धारित कार्यों के बारे में कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग ने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जायेगी. सभी बीएलओ संबंधित पंचायत भवनों में नोटिस प्रकाशित करेंगे और इसकी जानकारी लोगों को देंगे. उन्होंने बताया कि 24 अगस्त से नोटिस पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी. जिन लोगों को नोटिस प्राप्त होगा, उन्हें सूचीबद्ध 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के माध्यम से अपना सत्यापन कराना होगा.

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक SP की शिकायत लेकर DGP के पास पहुंचे CBI प्रॉसीक्यूटर, मेडिटेशन कोर्स का दिया सुझाव



विज्ञापन
इजहार हुसैन

लेखक के बारे में

By इजहार हुसैन

इजहार हुसैन चलकुशा से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करते हैं. वह प्रभात खबर से 2017 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुड़े. वह चलकुशा प्रखंड की समास्याओं को अखबार के माध्यम से उठाने कारण प्रखंड स्तर पर विशेष पहचान बनायी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola