हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में वित्तीय अनियमितता की जांच का दायरा बढ़ा
अन्नदा कॉलेज में वित्तीय अनियमितता की जांच का दायरा बढ़ाया गया है. अब 2017-18 से अब तक के फीस संग्रहण की भी जांच होगी. मामले में तीन कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि की गई है.
हजारीबागः अन्नदा कॉलेज हजारीबाग में शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक में वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. अब यह जांच वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक कॉलेज में हुए फीस संग्रहण से संबंधित मामलों की भी होगी.
ज्ञात हो कि इस वर्ष मई माह में शासी निकाय के सचिव डॉ. सजल मुखर्जी के आदेश पर कॉलेज में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा आंतरिक अंकेक्षण शुरू किया गया था. आंतरिक अंकेक्षण की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के तीन कर्मचारियों आर्को भट्टाचार्य, प्रो. संजीव चटर्जी और धर्मवीर को वित्तीय अनियमितता में संलिप्त होने के आरोप में जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है. शासी निकाय की बैठक में तीनों निलंबित कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि भी की गई.
ये भी पढ़ें- गोंदलपुरा के रैयतों के आंदोलन को मिलेगा दीपंकर भट्टाचार्य का समर्थन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










