स्वास्थ्य केंद्र का उप प्रमुख ने किया निरीक्षण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा
अस्पताल का निरीक्षण करते उपप्रमुख | Prabhat Khabar Network
इचाक उप प्रमुख सतेंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं का जायजा लिया.
इचाक (हजारीबाग): उप प्रमुख सह झामुमो नेता सतेंद्र कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के साथ मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने ओपीडी, जांच घर, दवा भंडार, एक्स-रे विभाग और नेत्र विभाग का निरीक्षण किया. इस दौरान मरीजों के इलाज की प्रक्रिया को देखा और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक सुझाव दिये. ओपीडी में चिकित्सक डॉ. इरफान अंसारी मरीजों की जांच करते मिले. वहीं लेबर रूम में ड्यूटी पर तैनात एएनएम और जीएनएम अपने कार्यों में जुटी थीं.
ये भी पढ़ें- बरही की जाम समस्या दूर करने के लिए देवचंदा मोड़ से चौपारण तक बाईपास की मांग
निरीक्षण के दौरान फार्मेसी में फार्मासिस्ट रमेश कुमार गुप्ता, लेबोरेटरी में मनोज कुमार, आनंद कुमार और सुजीत कुमार तथा टीबी विभाग में सौरव कुमार कार्यरत मिले. एनसीडी विभाग में कुमकुम कुमारी और सुमन कुमारी भी ड्यूटी पर मौजूद थीं. उप प्रमुख सतेंद्र कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना राज्य सरकार की उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामशरण शर्मा
रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










