ड्रोन और AI से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, अन्नदा कॉलेज में चार दिवसीय कार्यशाला का समापन

Updated:
विज्ञापन

12हैज3में- कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागी व अन्य | Prabhat Khabar Network

अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में ड्रोन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। छात्रों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण मिला।

विज्ञापन

हजारीबाग: ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में चार दिवसीय पूर्णकालिक कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुआ. कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया.

कार्यशाला का आयोजन सीसीपीसी की समन्वयक डॉ बिनीता कुमारी की देखरेख में हुआ. चार दिनों तक चले इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, उसके व्यावहारिक उपयोग, संचालन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीक से संबंधित जानकारी दी गयी.

प्रशिक्षक विशु श्रीवास्तव एवं योगेश सिंह ने प्रतिभागियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से उभरती हुई तकनीक हैं.

विद्यार्थियों को ऐसी आधुनिक तकनीकों से जुड़ना उनके कौशल विकास और भविष्य के रोजगार के अवसरों के लिए जरूरी है. कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को बधाई दी. मौके पर डॉ विवेक एवं डॉ प्रेरणा भी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Mithun

लेखक के बारे में

By Mithun

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola