Independence Day 2026: हजारीबाग में युवाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 1100 रुपये
हजारीबाग में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता होगी। 15 से 29 वर्ष के युवा भाग लेकर नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम की ओर से 15 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम शाम चार बजे झील परिसर स्थित स्वर्णजयंती कैफेटेरिया के सामने होगा. प्रतियोगिता का विषय ‘देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण’ रखा गया है. इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे.
विजेता प्रतिभागियों को 1100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र व सम्मान दिया जायेगा. आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा युवाओं के लिए खुले मंच पर व्यक्तित्व विकास व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा. आयोजक रोहित वर्मा ने युवाओं से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










