12 घंटे में पिकअप वैन लूट का उदभेदन, तीन गिरफ्तार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 16 Oct 2025 9:31 PM

विज्ञापन

पिकअप वैन बरामद, घटना में प्रयुक्त कार जब्त

विज्ञापन

चौपारण. हजारीबाग पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पिकअप वैन लूट मामले का उदभेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लूटपाट में प्रयुक्त कार (जेएच02बीटी-7723) के साथ पिकअप वैन (बीआर01जीएल-8677, मोबाइल व 21300 नकद बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में चौपारण थाना के बराय केंदुआ निवासी शिवम कुमार, इटखोरी के राहुल सिंह व अरविंद सिंह शामिल हैं. बरही एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि समस्तीपुर (बिहार) के ताजपुर दरवा निवासी सजीवन राय ने अपने पिकअप वैन (बीआर01जीएल-8677) से पटना ट्रांसपाेर्ट नगर जीरो माइल से दवा लोड की. दवा लेकर वाहन रांची जा रहा था. बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे जीटी रोड चौपारण पार करने के बाद एक काली रंग की कार ने वाहन को ओवरटेक किया. कार सवार लोगों ने सीएमआर होटल के पास पिकअप वैन को रोककर चालक रूपेश कुमार के साथ मारपीट की. नकद 21300 व मोबाइल लूट लिया. इसकी सूचना रूपेश कुमार ने एसपी को दी. एसपी अंजनी अंजन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित की. दल ने लूटपाट में प्रयुक्त वाहन को दो घंटे के अंदर बरामद करते हुए दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. इनकी निशानदेही पर लूटे गये पिकअप वैन को एक अपराधी के साथ पकड़ा गया. अभियान में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज सिंह चौधरी, रवि रंजन, श्रवण कुमार पासवान सहित जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola