मिलर वाहन पलटने से चालक की दबकर मौत

Updated:
विज्ञापन

मनातू-डुमरी मार्ग पर हादसा

विज्ञापन

केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू–डुमरी मार्ग पर एलएंडटी कंपनी में जा रहे मिलर वाहन के पलटने से चालक की मौत हो गयी. घटना शनिवार की है. मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के सिकरी मोड़ टूटीलावा गांव के उमेश यादव के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि मिलर वाहन एनटीपीसी की अधीनस्थ एलएंडटी कंपनी द्वारा बनाये जा रहे कन्वेयर बेल्ट के कार्य में मिक्स मटेरियल लेकर जा रहा था. इसी बीच मनातू-डुमरी के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक उसी वाहन से दब गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना केरेडारी थाना में दी. जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

चोरदाहा में होटल के समीप वृद्ध का शव मिला

चौपारण. जीटी रोड स्थित चोरदाहा वृंदावन होटल के समीप शनिवार को एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शुरू में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान सिलोदर निवासी गाजो सिंह खेरवार के रूप में की. परिजनों ने बताया कि गाजो सिंह खेरवार खाना खाने के बाद घरेलू कार्य से निकले थे. जब घर नहीं लौटे, तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी. कुछ समय बाद वृंदावन होटल के पास उनका शव मिलने की सूचना मिली. परिजन शव को गांव ले गये, जहां उनका अंतिम संस्कार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola