ग्रामीणों ने आरइ वाल का निर्माण कार्य बंद कराया

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरइ वाल का निर्माण कार्य बंद कराया

रसोइय धमना मोड़ पर आरइवाल की जगह पीलर आधारित अंडर पास के निर्माण की मांग

विज्ञापन

बरही. जीटी रोड सिक्स लेन सड़क निर्माण परियोजना के तहत बरही प्रखंड के रसोइयाधमना मोड़ के पास बनाये जा रहे फ्लाइओवर के क्रम में आरइ वाल के निर्माण कार्य को प्रभावित ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप बंद करा दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि धमना मोड़ पर आरइवाल की जगह पीलर आधारित अंडर पास का निर्माण हो, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांग मानी नहीं जाती, तब तक काम बंद रहेगा. निर्माण कंपनी राज केसरी की रिपोर्ट पर बरही अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने कार्य स्थल का जायजा लिया. निर्माण कार्य शनिवार को भी बंद पाया. मामले को लेकर प्रभावित ग्रामीण अंचलाधिकारी से मिले. मौके पर निर्माण कंपनी के लाइजनर अधिकारी सतीश सिंह भी मौजूद थे. कहा गया कि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल नगरपालिका चुनाव के बाद कार्यस्थल पर आयेंगे व स्थिति का जायजा लेंगे. ग्रामीणों से बात करेंगे. प्रभावित ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय मुखिया गोविंद साव, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, पंसस मो तैयब, तौकीर रजा, राजदेव गुप्ता, अनुज यादव शामिल थे.

विधायक ने अंडरपास की मांग का समर्थन किया :

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने एनएचएआइ के रांची स्थित क्षेत्रीय पदाधिकारी को शुक्रवार को पत्र लिखकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है. साथ ही चैनल संख्या 279 से 280 के बीच धमना मोड़ पर अंडरपास निर्माण की मांग की है.

एनएचएआइ के चेयरमैन के आने की संभावना :

सूत्रों के अनुसार एनएचएआइ के चेयरमैन सोमवार को विभागीय कार्य से गया (बिहार) आ रहे हैं. उनके गया से हजारीबाग आने की संभावना है. सांसद मनीष जायसवाल ने धमना मोड़ पर पीलर आधारित अंडर पास निर्माण के ग्रामीणों की मांग को परियोजना निदेशक मनोज पांडेय के मार्फत चेयरमैन को अवगत कराया है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि चेयरमैन उनकी मांगों पर ध्यान देंगे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola