ePaper

आज रवाना की जायेंगी पोलिंग पार्टियां

Updated at : 21 Feb 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
आज रवाना की जायेंगी पोलिंग पार्टियां

नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 22 फरवरी को संत कोलंबा महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर भेजा जायेगा. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 36 वार्ड में 160 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. एक लाख 77 हजार 437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयाेग करेंगे. इसमें 90042 पुरुष, 87394 महिला व एक थर्ड जेंडर मतदाता है. मतदान के दिन निगम क्षेत्र में सभी दुकान, प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. 320 मतपेटियों का प्रयोग होगा : मतदान प्रक्रिया में 320 मतपेटी का प्रयोग होगा. महापौर पद के लिए गुलाबी और वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद मतपत्र होगा. महापौर पद के आठ और वार्ड पार्षद के लिए 160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. वार्ड 13 से विकास कुमार यादव और वार्ड 36 से अविनाश कुमार यादव निर्विरोध पार्ष चुने जा चुके हैं. 800 मतदानकर्मी लगाये गये हैं : 160 मतदान केंद्रों पर 800 मतदानकर्मियों को लगाया गया है. तृतीय रेडमाइजेशन पूरा होने के बाद मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र से टैग किया गया. 200 अतिरिक्त मतदानकर्मियों को सुरक्षित रखा गया है. 19 सेक्टर पदाधिकारी व 19 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. मतदान प्रक्रिया में 31 बड़े वाहन, 101 छोटे वाहन और विभिन्न कोषांग के लिए निर्वाचन नामित प्रयोग में 47 वाहन को लगाया गया है. 48 घंटे शराब दुकान बंद रहेंगे : सभी शराब दुकान 48 घंटे के लिए बंद रहेंगे. किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब या अन्य ऐसे प्रतिष्ठान से शराब की बिक्री नहीं की जायेगी. 24 फरवरी की सुबह सात बजे तक सभी शराब दुकानें बंद रहेगी.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola