हत्या मामले में एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
हत्या मामले में एक हिरासत में

रामनवमी के दशमी के जुलूस में ग्वालटोली मुहल्ला के अभिषेक वर्मा की हुई थी हत्या

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी के दशमी के जुलूस में ग्वालटोली मुहल्ला के अभिषेक वर्मा उर्फ अभि वर्मा की हत्या मामले में लोहसिंघना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस अभिषेक की हत्या के दिन से लगातार छापामारी कर रही है. जानकारी के अनुसार अभिषेक को चाकू घोंपने वाले युवकों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है. जिस जुलूस में अभि वर्मा की हत्या हुई थी, उस जुलूस के युवकों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है. पुलिस इस मामले का भी खुलासा शीघ्र करेगी. बता दें कि 29 मार्च की अहले सुबह झंडा चौक के समीप दशमी जुलूस में अभिषेक वर्मा के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी थी.

कमांडेंट ने जवानों को सम्मानित किया

पदमा. जैप सात बटालियन पदमा के कमांडेंट अविनाश कुमार ने 17वीं राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी हुए जवानों को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया. प्रशस्ति पत्र पाने वालों में आरक्षी मदन कुमार महतो (ताइक्वांडो खेल प्रशिक्षक), सुमित एलेक्स कुजूर (पावर लिफ्टिंग), कोर्नेलियुस सोरेन (बाॅस्केट बाॅल), अमित कुमार साहू (कराटे), धीरन सिंह (एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक), मन्टुन साह (हाॅकी), हर्ष कुमार और राजन कुमार (आर्म्स रेसलिंग में रजत पदक) और महेंद्र बहादुर गुरुंग (आर्म्स रेसलिंग में कांस्य पदक) शामिल हैं. कमांडेंट ने प्रशस्ति पत्र पाने वाले जवानों को शुभकामनाएं देते हुए अपने अंदर खेल भावना को बनाये रखने को कहा. साथ ही अन्य जवानों को भी खेल भावना से जुड़ने को कहा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola