सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

जारीबाग-बगोदर मार्ग पर दारू ब्लॉक के समीप हुई अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुरुलिया जिला के अदरा निवासी अमरजीत बाउरी के रूप में हुई.

विज्ञापन

दारू. हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर दारू ब्लॉक के समीप हुई अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुरुलिया जिला के अदरा निवासी अमरजीत बाउरी के रूप में हुई. घटना 24 अप्रैल देर रात की बतायी जाती है. पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

सोने की चेन छीन कर ले भागे उचक्के

बरही. करियातपुर बाजार में गुरुवार को उचक्के करियातपुर निवासी चंपा देवी (पति महेश प्रसाद) के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गये. उचक्कों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. महिला का करियातपुर बाजार में जीटी रोड के किनारे बर्तन की दुकान है. जिस वक्त घटना हुई वो ग्राहक को बक्सा दिखा रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आये. उसमें से एक सामान देखने दुकान में घुसा. तभी मौका देख कर वह महिला के गले से चेन छीन कर बाइक से फरार हो गया. इसे लेकर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

हजारीबाग. बड़ी बाजार पुलिस ने शुक्रवार को फैजान नगर में छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. पकड़े गये आरोपियों में से एक साहेबगंज राजमहल तथा दो बंगाल मालदा के रहनेवाले हैं. मौके पर से पुलिस ने प्रतिबंधित मांस भी जब्त किया है.

मवेशी चोरी करनेवालों को गिरफ्तार करने की मांग

हजारीबाग. बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र के सीरका खिरगांव निवासी मनोज कुमार यादव ने एसपी अरविंद कुमार सिंह को आवेदन देकर मवेशी चोरी करनेवालों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की रात घर के बाहर शेड में बंधी उनी गाय की चोरी हो गयी थी. वहीं 27 मार्च को सीरका निवास दुलाल साव के घर से गाय की चोरी हुई थी. इसी मुहल्ला के पंकज यादव की तीन गायें की भी चोरी हुई है. इधर, चुरचू प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola