हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 30 Mar 2026 11:02 PM
गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस में हुई थी रामा साव की हत्या
कटकमसांडी. पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में रामनवमी के दिन निकाले गये जुलूस के दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई रामा साव की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी गदोखर गांव का अरुण यादव (पिता कमल गोप) है. इस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. क्या थी घटना : रामनवमी की रात करीब 12 से एक बजे के बीच जुलूस के दौरान रामकुमार साव उर्फ रामा साव की भुजाली से वार कर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. मृतक के भाई गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव ने मामले को लेकर पेलावल ओपी थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोपियों में करण यादव, रितेश यादव, अरुण यादव व अभिषेक यादव को नामजद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










