आइएएस ओम प्रकाश गुप्ता ने संभाला नगर आयुक्त का पद

Updated:
विज्ञापन
आइएएस ओम प्रकाश गुप्ता ने संभाला नगर आयुक्त का पद

पदाधिकारी और कर्मियों को टीम वर्क के साथ काम करने का निर्देश

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम में आइएएस ओम प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को नगर आयुक्त का पदभार संभाला. उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही निगम के सभी पदाधिकारी और कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक की. कहा कि निगम के सभी कार्य जनता से जुड़े व महत्वपूर्ण कार्य हैं. निगम के सभी पदाधिकारी और कर्मी टीम वर्क बनाकर इसे करे. शहर में साफ-सफाई के साथ-साथ सभी कार्यों को नियमित समय पर पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि हजारीबाग शहर को बेहतर और सुंदर बनाया जायेगा. मौके पर पूर्व नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडेय, विपिन कुमार, निरंजन सिंह, नगर प्रबंधक संतोष कुमार, प्रीतम कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

एसडीओ आदित्य पांडेय ने पदभार संभाला

हजारीबाग. आइएएस आदित्य पांडेय ने गुरुवार को हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. लोगों के बीच प्रेम-भाईचारा और शांति बनी रहे, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय में आने वाली सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं नियमसंगत तरीके से निपटारा किया जायेगा. प्रशासन और जनता के बीच विश्वास कायम करना जरूरी है और इसके लिए पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनायी जायेगी. उन्होंने सभी विभागों के पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola