करमाटांड़ जंगल में वृद्ध का शव मिला

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ जंगल में वृद्ध का शव मिला

पुत्र ने कहा, हाथी के हमले से हुई मौत, रेंजर ने कहा, वन क्षेत्र में हाथियों का प्रवेश ही नहीं हुआ है

विज्ञापन

बड़कागांव. थाना क्षेत्र के तलसवार पंचायत के करमाटांड़ जंगल में नयाटांड़ निवासी दुखन राम (55 वर्ष) का शव मिला. इस संबंध में मृतक के पुत्र सोहन राम ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर हाथी के हमले से पिता की मौत होने की सूचना दी है. पुलिस छानबीन में जुटी है कि दुखन राम की मौत हाथी के कुचलने से हुई है या किसी और कारण से. सोहन राम द्वारा थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार दो जनवरी को उसके पिता दुखन राम करमाटांड़ जंगल के लिए निकले थे. शाम में उनके घर नहीं लौटने पर तीन जनवरी से खोजबीन शुरू की गयी. इसी दौरान दुखन राम का शव रात में करमाटांड़ जंगल में मिला. शव के आसपास हाथी के पैर का निशान एवं हाथी का मल देखा गया. जिससे आशंका जतायी जा रही है कि दुखन राम की मौत हाथी के हमले से हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग में कराया. रविवार की शाम परिजनों ने शिवरात्रि घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इधर, रेंजर कमलेश सिंह ने कहा कि इन दिनों बड़कागांव वन क्षेत्र में हाथियों का प्रवेश नहीं हुआ है. दुखन राम की मौत हाथी के हमले से हुई है या फिर किसी और कारण से. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola