एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन
एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस मना

केरेडारी परियोजना

विज्ञापन

केरेडारी. केरेडारी कोल माइंस परियोजना में शनिवार को एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख के चंद्रशेखर ने ध्वजारोहण कर की. इसके बाद पूरे परिसर में एनटीपीसी गीत की गूंज सुनायी दी. सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने समारोह में भाग लिया. गुब्बारा उड़ा कर एकता और आशा का भाव व्यक्त किया. मौके पर केक काटा गया. स्थापना दिवस पर सिकरी परिसर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया. इस अवसर पर आइआरबी और डीजीआर के कर्मियों ने भी सहभागिता निभायी. समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. परियोजना प्रमुख के चंद्रशेखर ने कहा कि कर्मचारियों की प्रतिबद्धता के कारण ही केरेडारी परियोजना निरंतर प्रगति की राह पर है. उन्होंने स्थानीय जन समुदाय एवं सभी हितधारकों के प्रति आभार जताया. सभी को समर्पण और एकता की भावना से कार्य करने का आह्वान किया.

सिक्यूरिटी और मोबाइल अपडेट को लेकर शिविर लगा

हजारीबाग. हजारीबाग विद्युत प्रमंडल में सिक्यूरिटी और मोबाइल अपडेट करने के लिए शिविर आयोजित की गयी. इस शिविर में मिशन विद्युत सब स्टेशन में 24 उपभोक्ता, ग्रामीण क्षेत्र में 17, कटकमसांडी में 19, इचाक में 26 और कटकमदाग में 12 बिजली उपभोक्ताओं का मोबाइल और सिक्यूरिटी अपडेट किया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी ने कहा कि बिजली विभाग सभी उपभोक्ताओं का डिजिटल मीटर लगा रहा है. मोबाइल नंबर अपडेट करने से उनके मोबाइल पर बिजली बिल के अलावा अन्य जानकारी मिलती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola