एनएसयूआइ की भूख हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन
एनएसयूआइ की भूख हड़ताल जारी

छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर एनएसयूआइ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही. कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद छात्र-छात्राएं धरना स्थल पर डटे रहे. दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा. भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले सात वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया गया है. इसके अलावा शैक्षणिक सत्र की अनियमितता, हॉस्टल बंद रहने, शिक्षकों की भारी कमी, शोधार्थियों के साथ हो रहे शोषण और परिसर में बदहाल सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. इन सभी समस्याओं को लेकर एनएसयूआइ ने 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में छात्र खुले आसमान के नीचे दिन-रात बैठकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह मौन है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि प्रशासन का यही रवैया रहा, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती, हॉस्टल पुनः नहीं खोले जाते और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola