ट्रैक्टर में लगने वाली ट्रॉली का अब होगा पंजीकरण
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Nov 2025 10:46 PM
राज्य परिवहन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया
हजारीबाग. राज्य परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर में अलग से लगने वाली ट्रॉली के पंजीयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है. इससे अब ट्रॉली के पंजीयन का रास्ता साफ हो गया है. पहले ट्रॉली का पंजीयन नहीं होने से विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी. विभागीय अधिसूचना के बाद संयुक्त परिवहन आयुक्त ने हजारीबाग डीटीओ को पत्र दिया है. इसमें कहा गया है कि ट्रैक्टर में लगने वाली ट्रॉली का पंजीयन होगा. स्थानीय स्तर पर निर्मित ट्रॉली का इस्तेमाल ट्रैक्टर मालिक करेंगे. विभाग ने स्थानीय स्तर पर पांच तरह के मॉडल (डिजाइन) में ट्राली का चयन किया है. ट्रॉली निर्माण करने वाले दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है. विभागीय अधिकारियों ने सभी डीटीओ को लिखे पत्र में अभियान चलाकर ट्रॉली का पंजीकरण कर राजस्व वसूली करने को कहा है.
बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर प्राथमिकी
बरही. सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा ने बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों के विरुद्ध बरही थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. इनमें गड़लाही मोड़ कोलंगा के राजेश प्रजापति, सुभाष यादव, धनेश्वर यादव, उपेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, दीनानाथ साव, मोहित दुबे, गुलाम गौस व करियातपुर बाजार के विनोद प्रसाद केसरी, गयूर अली, ओम प्रकाश शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










