पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Jan 2026 10:48 PM
पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार
कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपूंग गांव में मंगलवार को नव विवाहिता सरिता देवी का शव पुलिस ने पंखे से लटका हुआ बरामद किया. मृतका के पिता कटकमसांडी थाना क्षेत्र के माडीगड़ा निवासी जवाहर राणा ने दामाद जितेंद्र राणा, उसके भाई उदय राणा, समधी कृष्णा राणा और समधिन बलिया देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद से मृतका के ससुरालवाले फरार हैं. पुलिस ने कृष्णा आरोपी कृष्णा राणा के घर को सील कर दिया है. घटना के बाद मृतका के गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि मामला हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. लिखित आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.
शादी के बाद से ही दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित
मृतका के पिता जवाहर राणा ने बताया कि पांच अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से बेटी की शादी हुई थी. जिसमें अपनी शक्ति के अनुसार दहेज के रूप में नकद 3.50 लाख और सामान लेकर 7.50 लाख रुपये खर्च किया था. शादी के बाद से ही ससुरालवाले मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. इस मामले में कई बार छड़वा काली मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी. बावजूद ससुराल में बेटी का प्रताड़ना जारी रहा. मंगलवार की सुबह भी बेटी के साथ मारपीट की घटना घटी थी. जिसकी सूचना उसने मायके में दी थी. जवाहर राणा राजस्थान में फर्नीचर का काम करते हैं. उनके दो बेटे व एक बेटी थी. बेटी सरिता इंटर पास थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










