मुक्तिधाम सेवा संस्था ने चार अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली मुक्तिधाम सेवा संस्था ने बुधवार को एक बार फिर चार अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जिले में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली मुक्तिधाम सेवा संस्था ने बुधवार को एक बार फिर चार अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया. सचिव नीरज कुमार ने बताया कि बिगत 12 और 13 अगस्त को बरही थाना की पुलिस ने उन्हें दो अज्ञात शव पहचान होने तक सुरक्षित रखने और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर देने के लिए सौंपा. 14 अगस्त को चौपारण पुलिस ने भी एक अज्ञात शव को मुक्तिधाम सेवा संस्था को सौंपा. एक शव 15 अगस्त को मेडिकल काॅलेज अस्पताल से प्राप्त हुआ था. बता दें कि सभी शवों को प्रावधानों के मुताबिक कई दिनों तक मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया. संस्था के सचिव नीरज कुमार ने सभी चार अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार शहर के खिरगांव स्थित मुक्तिधाम में कर दिया. नीरज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए मरने के उपरांत अंतिम संस्कार को सभी धर्मों में अनिवार्य बताया गया है. ऐसे में किसी भी अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार करने से मुझे आत्मिक शांति का अनुभव होता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










