हजारीबाग में होगी मिसेज व मिस झारखंड क्वीन-2026 प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग में होगी मिसेज व मिस झारखंड क्वीन-2026 प्रतियोगिता

पोस्टर का विमोचन, मिसेज वर्ग में 50, मिस वर्ग में 25 अौर जूनियर वर्ग में 15 वर्ष की बच्चियां भाग ले सकती हैं

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग में राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज एवं मिस झारखंड क्वीन-2026 का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन स्वदेशी परिधानों के साथ झारखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. इसका आयोजन आश्रय फाउंडेशन, लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोरिंग एवं तरंग ग्रुप के तत्वावधान में किया जायेगा. प्रतियोगिता के पोस्टर का विमाेचन रविवार को हजारीबाग के डाॅलफिनो रिसॉर्ट में किया गया. विमोचन आश्रय फाउंडेशन के डॉ अमला राणा, लायंस क्लब रोरिंग की अध्यक्ष स्वाति वर्मा, मिसेज झारखंड नीलिमा लाल, मिस हजारीबाग राजलक्ष्मी, स्वीटी और तरंग ग्रुप के अमित कुमार गुप्ता ने किया. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है. इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिले की प्रतिभागी शामिल होंगी. मिसेज वर्ग में 50 वर्ष की आयु तक की महिला और मिस वर्ग में 25 वर्ष तक की लड़कियां व जूनियर वर्ग में 15 वर्ष की बच्चियां भाग ले सकती हैं. झारखंड के सभी प्रमंडलों में ऑफ लाइन आवेदन भरने की भी व्यवस्था की जायेगी. सभी जिले से एक-एक प्रतिभागी का चयन किया जायेगा. जो फाइनल राउंड में शामिल होंगी. इस प्रतियोगिता में विजेता को 51 हजार नकद पुरस्कार, क्राउन और प्रमाणपत्र दिया जायेगा. इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति करने का मौका मिलेगा. मौके पर सांसद मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, आर्ट एंड कल्चर के अध्यक्ष रामकिशोर सामंत, राजीव आनंद, मनोज कुमार, ओमशंकर, अगस्तया, ऋषि, सोनू, चंदन, मुकेश समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola