तीन लोगों की मौत से कंडसार गांव में मातम

Updated at : 20 Feb 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
तीन लोगों की मौत से कंडसार गांव में मातम

कुंभ स्नान के लिए गये श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

विज्ञापन

: कुंभ स्नान के लिए गये श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत हजारीबाग. महाकुंभ स्नान के बाद हजारीबाग कंडसार लौट रहे तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम है. इस घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई. मृतकों में तीन कंडसार और दो लोग दूसरी जगह के रहने वाले थे. घटना के बाद कंडसार में सभी लोग मर्माहत हैं. सड़क दुर्घटना 19 फरवरी की रात की है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन उत्तर प्रदेश के जौनपुर रवाना हो गये. परिजनों ने मृतकों की पुष्टि की है. मृतक रंजीत यादव की पत्नी सुमित्रा कुमारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब चार बजे पति के मोबाइल पर फोन लगाया. काफी देर रिंग होने के बाद फोन रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद सुबह करीब छह बजे एक बार फिर से पति के मोबाइल पर संपर्क किया. इस बार फोन को किसी ने रिसीव हुआ. किसी व्यक्ति ने बताया कि इनलोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. कुछ लोगों की मौत हुई है. इसके बाद पूरा परिवार घटना को लेकर सदमे में चला गया. उन्होंने बताया कि कुंभ नहाने के लिए परिवार के पांच लोग गये हुए थे. इसमें छह साल का छोटा बेटा अनुराग यादव उर्फ आयुष भी शामिल था. इसके अलावा सास धानो देवी, भाभी बेबी देवी, पवन कुमार यादव इस यात्रा में गये थे. सुमित्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मेरा भाई रसुलीगंज निवासी दिनेश यादव यूपी रवाना हो गये हैं. लगातार उनसे संपर्क में हैं. अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola