जुलूस मार्ग में 50 से अधिक संगठनों ने लगाये स्टॉल
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 29 Mar 2026 10:43 PM
चना-गुड़, खिचड़ी, पानी व शरबत का वितरण
हजारीबाग. रामनवमी दशमी जुलूस में कई सामाजिक संगठनों ने स्टॉल लगाये. शहर के विभिन्न मार्गों में 50 से अधिक सामाजिक संगठन जुलूस में शामिल लोगों की मदद कर रहे थे. कई जगहों पर चना-गुड़, खिचड़ी, पानी, शरबत व जख्मी लोगों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी गयी. ओकनी पंच मुखी मंदिर में समाजसेवी विजय सिंह ने 28 मार्च की रात से 29 मार्च की शाम तीन बजे तक श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी वितरण किया. ओम आरोहणम की संस्थापक शेफाली गुप्ता ने भी स्टॉल लगाया. सांसद सेवा सुविधा केंद्र की ओर से जुलूस में शामिल लोगों को सेवा दी गयी. भारत-तिब्बत मैत्री संघ ने स्टॉल लगाकर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करायी. हजारीबाग फ्रेंडस क्लब की ओर से चना व गुड़ का वितरण किया गया.
डीजे सेट टूट कर गिरा, दबने से युवक घायल
हजारीबाग. रामनवमी दशमी जुलूस में डीजे का सेट गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सम्राट चौक कुम्हारटोली के जुलूस के डीजे सेट पर चढ़कर कुछ राम भक्त नाच रहे थे. इसी दौरान डीजे सेट टूट कर गिर गया. बॉक्स के नीचे तनीष नामक युवक दब गया. अखाड़ा के लोग उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये. युवक के सिर पर आठ टांके लगे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










