विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाये सवाल

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 19 Aug 2025 11:01 PM

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों संग एसपी से मिले, ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की निंदा की

विज्ञापन

बड़कागांव. विधायक रोशन लाल चौधरी बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मिले. उन्होंने बड़कागांव पुलिस द्वारा कांड संख्या 207 एवं 208/25 में बड़कागांव हरली, बादम, गोंदलपुरा, महुगाई कला सहित अन्य गांव के ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने की निंदा की. विधायक ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि बड़कागांव की जनता कानून का सम्मान करती है. निर्दोष लोग नहीं फंसे, इसका ख्याल रखें. निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाना अनुचित है. इस पर पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष के ऊपर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी. मौके पर पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया राकेश रंजन दुबे, भोला महतो, उप मुखिया प्रतिनिधि अनिल राम, विनोद राम, लक्ष्मण राम मोहन महतो सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola