मां के श्राद्धकर्म में शामिल होने आए पुत्र की मौत
Updated at : 17 Aug 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन

डाढा पंचायत के करमटांड़ गांव निवासी मिथुन कुमार तुरी 24 वर्ष की मौत शनिवार को इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी.
विज्ञापन
इचाक.
डाढा पंचायत के करमटांड़ गांव निवासी मिथुन कुमार तुरी 24 वर्ष की मौत शनिवार को इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. मुंबई में मजदूरी करता था. परिजनों ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु होने के बाद श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आया था. मां का दशकर्मा था उसी दिन शाम को गांव के दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गया था. इस दौरान फुटबॉल से मिथुन के पेट में गंभीर चोट लगी थी. दो दिनों तक पेट में हल्का दर्द होता रहा. तीसरे दिन अचानक दर्द बढ़ गया. परिजन इलाज के लिए हजारीबाग ले गए. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. इलाज के दौरान मिथुन तुरी की मौत हो गई. मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




