सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 Aug 2025 11:15 PM

विज्ञापन

तीज पर्व पर आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रामनगर में तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बहनों ने आचार्य-दीदी की कलाई पर मेहंदी रचाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में प्रथम सोनम कुमारी, द्वितीय श्रावणी कुमारी पाटिल, तृतीय सोनाक्षी वर्मा रही. निर्णायक मंडल में आचार्य आरती कुमारी, सुधा राय एवं कविता सिंह थीं. इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार नाग, अभिषेक आनंद, दीपक कुमार, पुष्पा पाठक, ऋषिका जानवी, नैंसी कुमारी तथा सेविका शांति देवी उपस्थित थे.

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार

कटकमसांडी. एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार महिला मंजू देवी (पति राजकुमार सिंह) कृष्णानगर, कटकमसांडी पेलावल ओपी क्षेत्र की रहनेवाली है. इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि महिला के विरुद्ध कटकमदाग थाना में मामला दर्ज है. उस पर एक युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है. पुलिस कई दिनों से इसकी तलाश में थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola