निर्माण कार्य में गुणवत्ता लायें अधिकारी : महापौर
Updated at : 02 Apr 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन

झील सौंदर्यीकरण का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
हजारीबाग. हजारीबाग झील में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का महापौर अरबिंद कुमार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई कार्यों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया. महापौर ने कहा कि झील हजारीबाग का हृदय स्थली है. इसकी प्राकृतिक संरचना से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्राक्कलन और गुणवत्ता के साथ करें. मौके पर उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार सिंह मौजूद थे.
14 करोड़ की लागत से हो रहा सौंदर्यीकरण :
जानकारी के अनुसार हजारीबाग झील की सौंदर्यीकरण करीब 14 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान डीआइजी आवास के समीप बनाये गये पुल के एक्सटेंशन हिस्से को देखकर महापौर नाराज हुए. उन्होंने पुल के भीतर तक जाकर निरीक्षण किया.पर्वों पर बेहतर सफाई के लिए 44 निगम कर्मी सम्मानित
हजारीबाग. रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व में बेहतर सफाई कार्य करनेवाले कर्मियों को निगम ने सम्मानित किया. इसे लेकर गुरुवार को निगम कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वार्ड के सफाई जमादार, सफाई मित्र और बिजली मिस्त्री समेत 44 कर्मियों को सम्मानित किया गया. महापौर अरविंद कुमार, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता उपमहापौर अविनाश कुमार यादव, उपनगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल पांडेय ने कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार दिया. महापौर ने कहा कि सफाई कर्मी ही निगम की पहचान और ताकत हैं. पदाधिकारी और कर्मियों के बीच टीम वर्क के रूप में कार्य करने से निगम की समस्या का समाधान और विकास संभव है. बेहतर कार्य करनेवाले कर्मियों का हमेशा आदर और सम्मान किया जायेगा. नगर आयुक्त ने कहा कि निगम कर्मियों के मानदेय व वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख तक कर दी जायेगी. कर्मियों के कार्य और सुविधा से ही निगम का राजस्व बढ़ता है. उपमहापौर ने कहा कि निगम ने सभी पर्व-त्योहारों मे बेहतर सफाई का काम किया है. इसी तरह आगे भी बेहतर कार्य की उम्मीद है. मौके पर नगर प्रबंधक संतोष कुमार, सतीश कुमार, दीपक गोस्वामी, चुमु राम, निरंजन सिंह, विनय कुमार, अरुण बाउरी समेत अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




