नगर निगम ने दो दंपतियों को सौंपा विवाह निबंधन प्रमाण पत्र

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम ने दो दंपतियों को सौंपा विवाह निबंधन प्रमाण पत्र

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने शनिवार को दो दंपतियों को विवाह निबंधन प्रमाण पत्र सौंपे. दोनों परिवारों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था.

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने शनिवार को दो दंपतियों को विवाह निबंधन प्रमाण पत्र सौंपे. दोनों परिवारों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नगर निगम में आवेदन किया था. 15 दिन की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाण पत्र पाने वालों में लोहसिंघना रोड निवासी अमित कुमार व उनकी पत्नी ज्योति रजक तथा शिवपुरी जयमाता दी चौक निवासी निशांत कुमार सिन्हा व उनकी पत्नी मनीषा सिन्हा शामिल हैं. अमित कुमार का विवाह 21 जनवरी 2024 को और निशांत कुमार सिन्हा का विवाह 20 नवंबर 2017 को हुआ था.

नगर निगम क्षेत्र में विवाह निबंधन की प्रक्रिया

सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहनेवाले व्यक्तियों और नगर निगम क्षेत्र में विवाह संपन्न करने वाले अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी विवाह निबंधन प्रमाण पत्र निगम से जारी किया जाता है. नगर निगम क्षेत्र में विवाह निबंधन के लिए आवेदकों को प्रज्ञा केंद्र से आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद नगर निगम द्वारा जांच प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत 15 दिन के भीतर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है. विवाह हुए एक वर्ष से कम समय वाले आवेदकों को 50 रुपये शुल्क के साथ आवेदन करना होगा, जबकि एक वर्ष से अधिक समय वाले आवेदकों को 150 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा. नगर निगम ने बीपीएम परिवार के आवेदकों को यह प्रमाण पत्र निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है. साथ ही, नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी विवाहित व्यक्तियों को अपने विवाह का निबंधन कराने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola