उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी गयी महाशिवरात्रि

Updated at : 26 Feb 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी गयी महाशिवरात्रि

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिक एवं नंदी की पूजा- अर्चना की.

विज्ञापन

इचाक. महाशिवरात्रि पर इचाक प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिक एवं नंदी की पूजा- अर्चना की. शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. फुरुका, करियातपुर समेत कई गांवों में शिव बारात निकाली गयी, जिसमें लोग शिव, पार्वती, गणेश, नंदी के वेश में शामिल हुए. थानेश्वर मंदिर इचाक मे प्रशिक्षु आइपीएस श्रुति के निर्देशन में पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद थाना की ओर से भंडारा लगाया गया, जहां कई लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया. अधिकतर शिव मंदिरों में रात्रि में भजन कीर्तन किया गया. इसके अलावा बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण स्थित शिवंदिर, मंगुरा, मोकतमा, चंदा, दरिया, पोखरिया, बरकाखूर्द, बरकाकला, डाढा, देवकुली, बनसटंड, दुर्गानगर, इचाक मोड़, बोंगा, बरियठ, हदारी, परासी, पुराना इचाक, चंदा, असिया, खुटरा, नावाडीह, डुमरौन, तिलरा, जलौंध, लोहंडी, उरूका, लुंदरु, कारीमाटी, अलोजा, कुरहा, गूंजा, जमुआरी, कलाद्वार, फुफंदी, जोगीडीह समेत सभी गांवों में महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola