लुकैया स्कूल में पानी की किल्लत, परेशान हैं बच्चे

Updated:
विज्ञापन
लुकैया स्कूल में पानी की किल्लत, परेशान हैं बच्चे

जलमीनार से स्टार्टर की हो गयी थी चोरी, जिससे उपजी यह समस्या

विज्ञापन

इचाक. प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय लुकैया में इन दिनों पानी की भारी किल्लत है. जिस कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के समक्ष पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय परिसर के चापाकल में सोलर जलमीनार लगाया गया था. उसी जलमीनार के पानी से एमडीएम बनाया जाता था और बच्चे पानी पीते थे, लेकिन करीब एक माह पूर्व जलमीनार के डीसी स्टार्टर स्विच सेट की चोरी हो गयी. इसके बाद से विद्यालय में पानी की किल्लत है. करीब दो सौ फीट की दूरी से पानी लाकर भोजन पकाया जाता है और प्यास लगने पर बच्चे भी गांव के चापाकल पर जाकर अपनी प्यास बुझाते हैं. शिक्षक सुखदेव ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में 16 बच्चे नामांकित हैं. अध्यक्ष महादेव मांझी एवं रसोइया लीलमुनि देवी ने बताया कि चापाकल का हेड भी नहीं है. जिससे एमडीएम बनाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इस विद्यालय में आदिवासी बच्चे पढ़ते हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola