लोयोला स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पाठशाला दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

स्कूल दिवस मे शामिल छात्राये | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के सीतागढ़ा स्थित लोयोला स्कूल में संत इग्नेशियस लोयोला के सम्मान में स्कूल दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
हजारीबाग: सीतागढ़ा स्थित लोयोला स्कूल में बुधवार को संत इग्नेशियस लोयोला के पावन स्मरण में स्कूल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना गीत, स्वागत गीत, स्किट, माइम तथा बॉलीवुड, असमिया और अंग्रेजी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी.
मुख्य अतिथि एसएससी के रेक्टर फादर शाइजू थॉमस ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी. उन्होंने सभी को स्कूल दिवस की शुभकामनाएं दीं. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत मरांडी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने बच्चों से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा.
कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्राचार्या सिस्टर मर्लिन डायना के मार्गदर्शन में हुआ. कार्यक्रम प्रभारी मोहसिन सर और लाली मैम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










