पुलिस की मदद से प्रेमी युगल का विवाह
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 02 Dec 2025 11:05 PM
थाना में समझौते के बाद परिजनों की मौजूदगी में करायी गयी शादी
बरही. प्रखंड परिसर स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार को एक प्रेमी युगल का बिना दान-दहेज के विवाह हुआ. महेश रविदास (28 वर्ष, पिता फूलचंद रविदास, चंदवारा) व रंगीना कुमारी (24 वर्ष, पिता तुलसी रविदास) अपने परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता व बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार की मौजूदगी में अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गये. विवाह मंदिर के पुजारी अनुज शर्मा ने कराया. थाना प्रभारी ने दूल्हा-दुल्हन को अपनी ओर से वस्त्र भेंट किया. जानकारी के अनुसार महेश व रंगीना पिछले चार साल से प्रेम संबंध में थे. महेश शादी का वादा कर मुकर गया था, जिससे प्रेमिका को बाध्य होकर मामले को थाना ले जाना पड़ा. जहां समझौता के बाद प्रेमी शादी के लिए राजी हुआ. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मो तौकीर रजा, वार्ड सदस्य जमुनी देवी, जीरवा देवी, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, बरही थाना से मालती कुमारी, संजय रविदास, दुर्गी राम, गणेश भुइयां, अरविंद रविदास, टिंकू रविदास, प्रकाश रविदास, सबिता कुमारी, सुशीला देवी, ललिता देवी, सोनिया देवी, बसंत रविदास, कुलेश्वर रविदास, राजेश रविदास मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










