युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Updated:
विज्ञापन

इचाक थाना क्षेत्र के कुटुमसुकरी गांव की घटना

विज्ञापन

इचाक. इचाक थाना क्षेत्र के कुटुमसुकरी गांव निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा (24 वर्ष, पिता स्व शंकर विश्वकर्मा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घरवालों ने उसे बुधवार की सुबह बरामदे में मृत पाया. जवान बेटे को मृत पड़ा देख मां शकुंतला देवी समेत परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इसके बाद घर में पड़ोसियों की भीड़ लग गयी. घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है. शव का अग्नि संस्कार कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक कभी-कभी नशापान करता था. मृतक राकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसकी एक बहन मधु की शादी हो चुकी है. राकेश के पिता की मौत पांच वर्ष पूर्व हो गयी थी.

बाइक दुर्घटना में छात्र गंभीर

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गंगपाचो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्र उद्देश कुमार राणा (15 वर्ष, पिता प्रकाश राणा) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे की है. उसकी मोटरसाइकिल (जेएच02बीएन-2361) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. छात्र ग्राम डमर चौक गयपहाड़ी का रहने वाला है. राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola