ओटीपी साझा करते ही खाता से 2.70 लाख गायब

Updated:
विज्ञापन

भुक्तभोगी महिला ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

चौपारण. चौपारण में साइबर अपराधियों की सक्रियता फिर बढ़ रही है. कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को प्रकाश में आया. जब एक महिला द्वारा ओटीपी साझा करते ही उसके बैंक खाते से दो लाख 70 हजार रुपये गायब हो गया. घटना को लेकर भुक्तभोगी महिला चौपारण निवासी शोभा कुमारी (पति सोनू राणा) ने थाना में आवेदन दिया है. उसने आवेदन में कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया चौपारण शाखा में चालू खाता है. जिसे वह स्वयं संचालन करती है. उसके मोबाइल पर 11 फरवरी को अज्ञात नंबर 1600413345 से फोन आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते के सत्यापन के नाम पर ओटीपी मांगा. शोभा ने बिना कुछ समझे-बूझे ओटीपी साझा कर दिया. इसके कुछ ही पल में उसके खाते से उक्त राशि की निकासी हो गयी. राशि निकासी का मैसेज जब शोभा ने देखा, तो उसके होश उड़ गये. उसने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है.

सासाराम स्टेशन से लापता हुआ व्यक्ति घर पहुंचा

टाटीझरिया. टावर लाइन में काम के लिए राजस्थान निकले व्यक्ति के बीच रास्ते से गायब होने और दो दिन बाद सकुशल घर लौटने की घटना टाटीझरिया के पनिमको गांव की है. लापता शिवराम टुडू घर लौट आया है. घर वापसी से परिजन और ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी है. पत्नी सारो देवी ने बताया कि नौ फरवरी को पति गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ टावर लाइन में कमाने के लिए ठेकेदार के साथ राजस्थान जा रहे थे. इसी बीच 10 फरवरी को सासाराम रेलवे स्टेशन पर सुबह ट्रेन से उतर गये. उनका सारा सामान और मोबाइल ट्रेन में ही था. इसे लेकर टाटीझरिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. दो दिन बाद 12 फरवरी को पति सही सलामत घर लौट गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola