लुंडी जंगल में शराब भट्ठी नष्ट
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 Oct 2025 10:22 PM
महुआ शराब व जावा नष्ट
कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के लुंडी जंगल में अवैध महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ने शुक्रवार को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुंडी जंगल में भारी मात्रा में अवैध शराब बन रही है. यह शराब हजारीबाग शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिक रही है. युवा वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं. वहीं चौक-चौराहों पर नशे की हालत में अक्सर लड़ाई-झगड़ा हो रहा है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच ड्राम से अधिक शराब व जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में जो भी लोग अवैध शराब बनाने व बेचने का काम करेगें, उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
एसडीओ की गाड़ी में टक्कर मामले में छह पर प्राथमिकी
बरही. बरही चौक के पास 29 अक्तूबर की रात बरही एसडीओ जोहन टुडू के सरकारी वाहन में टक्कर मारने की घटना को लेकर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बिट्टू दुबे, मनीष प्रसाद, प्रताप गुप्ता, सूरज गुप्ता, सामंतों प्रजापति, सोनू विश्वकर्मा (सभी घंघरी, बरकट्ठा थाना निवासी) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी एसडीओ के वाहन के चालक सुरेंद्र कुमार के आवेदन पर दर्ज किया गया है. पुलिस ने एसडीओ के सरकारी वाहन में टक्कर मारने वाले बोलेरो को जब्त कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










