बच्चों के सपनों को उड़ान दें : फादर चाको

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 08 Nov 2025 10:51 PM

विज्ञापन

संत जेवियर स्कूल की पैरेंट्स नाइट बनी यादगार

विज्ञापन

हजारीबाग. संत जेवियर विद्यालय हजारीबाग ने शनिवार की संध्या पैरेंट्स नाइट का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर रोशनर खलखो एसजे, मुख्य अतिथि फादर आरसी चाको एसजे, फादर रंजीत मरांडी एसजे, नमिता जैन तथा सोमक विश्वास ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्राचार्य ने कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित किया. कार्यक्रम में अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा देखकर गौरवान्वित हुए. हाइस्कूल के विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य और स्वागत गीत प्रस्तुत किया. विद्यालय कप्तान प्रशंसा ने कहा कि आज की शाम उन अभिभावकों के नाम है, जिन्होंने अपने शरीर को खोखला कर हमारे जीवन में नये रंग से चेतना का संचार किया. फादर रोशनर खलखो एसजे ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन और समग्र विकास पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को विकसित भी करना है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में योगदान दें. होम ओलंपिक्स विषय पर हाइस्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार नाट्य प्रस्तुति दी. पारिवारिक मूल्यों, कला भावना और समय के महत्व को पेश किया. फादर आरसी चाको एसजे ने कहा कि बच्चों के विकास में भरपूर योगदान दें. उनके सपनों को उड़ान दें. प्लस टू के विद्यार्थियों ने त्योहारों के स्वरूप कल और आज विषय पर प्रभावशाली कोरियोग्राफी प्रस्तुत की. धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य फादर रंजीत मरांडी एसजे ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola