ePaper

कुड़मी अधिकार रैली दो नवंबर को

Updated at : 12 Oct 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
कुड़मी अधिकार रैली दो नवंबर को

प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन

हजारीबाग. युवराज पैलेस हजारीबाग में बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता संयोजक कपिल देव महतो ने की. संचालन केंद्रीय प्रवक्ता रौशन पटेल ने किया. मुख्य अतिथि बृहद झारखंड कुड़मी अधिकार महारैली के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार एवं मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो थे. इस दौरान शीतल ओहदार ने कहा कि दो नवंबर को हजारीबाग में कुड़मी अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी. समाज के लोग लाखों की संख्या में शामिल होकर अपने संवैधानिक मांग को मजबूत करेंगे. सभी लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्र और पारंपरिक हथियारों के साथ अधिकार रैली में शामिल होंगे. कपिलदेव महतो ने कहा कि हम कुड़मी जनजाति के लोग संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. झारखंड के पांच स्थानों पर कुड़मी अधिकार रैली होगी. इसकी शुरुआत हजारीबाग से होगी. रैली को सफल बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किये गये. इसमें डाडी प्रखंड के लिए कपिल देव महतो, सुधीर कुमार, चुरचू प्रखंड के लिए किशोर महतो, संजय महतो, सुरेंद्र महतो, अजय महतो, विष्णुगढ़ प्रखंड के लिए संजय कुमार, गणेश महतो, रोशन पटेल, अभिजीत कुमार महतो, जयप्रकाश महतो, मनोज महतो, केरेडारी प्रखंड के लिए सुरेंद्र कुमार महतो, बड़कागांव प्रखंड के लिए शशि कुमार महतो, कटकमदाग प्रखंड के लिए संजय महतो, फुलेश्वर महतो को जिम्मेदारी सौंंपी गयी. बैठक में रांची जिलाध्यक्ष सोनालाल महतो, चुरचू प्रखंड प्रमुख किशुन महतो, संदीप महतो, घनश्याम महतो, अजय कुमार महतो, किशोर कुमार महतो, मनिक लाल महतो, पवन महतो, अनिल कुमार महतो, अभिजीत महतो, मनोज कुमार, रवि कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola