इंटर साइंस कॉलेज : वाणिज्य में कृति लता 460 अंक लाकर जिला टॉपर बनीं, साइंस में मनीष बनी कॉलेज टॉपर

Updated:
विज्ञापन
इंटर साइंस कॉलेज : वाणिज्य में कृति लता 460 अंक लाकर जिला टॉपर बनीं, साइंस में मनीष बनी कॉलेज टॉपर

इंटर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन

विज्ञान संकाय में 1168 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 88 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण

हजारीबाग. इंटर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विज्ञान में मनीषा कुमारी ने 474 अंक लाकर जिला में तृतीय स्थान हासिल की. वहीं वाणिज्य की छात्रा कृति लता ने 460 अंक लाकर जिला की टॉपर बनी. विज्ञान संकाय में 1164 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 88 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए. विद्यालय का 91.72 प्रतिशत रिजल्ट रहा. विज्ञान संकाय के टॉप टेन विद्यार्थियों में राखी कुमारी 472, हनि कुमारी 471 अंक, मुस्कान सिन्हा 469, कोमल रानी 469, कबीर दास 467, दिव्यांशु राज 465, आयुष कुमार 465, अर्थ कुमार 463, माे अनीश 459, प्रीति कुमारी 459, सुमन सरोवर 458, सुहानी कुमारी 457, प्रीतम राय 457, प्रियंका कुमारी 457 अंक हासिल किया है. वाणिज्य संकाय में 68 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें 60 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से और आठ विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए. टॉप टेन विद्यार्थियों में प्रीति लता कुमारी 460, पूजा कुमारी 452, श्रीकांत कुमार 438, पुष्पा कुमारी 425, विशाल कुमार 418, बबन कुमार 415, पारस कुमार 412, ऋषभ गुप्ता 409, सुप्रिया कुमारी 407, आशीष कुमार 405 अंक हासिल किया है. कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा समेत सभी शिक्षकों ने इंटरमीडिएट में उतीर्ण होनेवाले विद्यार्थियों के उजव्वल भविष्य की कामना की है. प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन से ही कॉलेज का अच्छा रिजल्ट हमेशा से रहा है.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola