केबी सहाय ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया : दीपिका पांडेय सिंह

Updated:
विज्ञापन
केबी सहाय ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया : दीपिका पांडेय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन

हजारीबाग. संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती पर हजारीबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्व सहाय की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय का संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निःस्वार्थ जनसेवा को समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि सहाय जी न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले ऐसे नेता थे, जिन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया. उनका नेतृत्व सादगी, ईमानदारी और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज और राजनीति को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं. नयी पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कृष्ण बल्लभ सहाय के योगदान का स्मरण करते हुए उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola