जेएनवी बोंगा में संकुल स्तरीय कबड्डी व बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
जेएनवी बोंगा में संकुल स्तरीय कबड्डी व बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता शुरू

नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान मे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग मे संकुल स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी एवं बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ.

विज्ञापन

इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान मे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग मे संकुल स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी एवं बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के 25 नवोदय विद्यालयों के 143 छात्र छात्राएं प्रतिभागी शामिल हुए. शिक्षक ए के यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्ग के चयनित छात्र छात्रा प्रतिभागी संभागीय स्तर पर रांची संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे. संभागीय प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग,रामगढ़ और मुजफ्फरपुर में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का संचालन निर्भय कुमार, जयशंकर प्रसाद, जोगेश लिंडा और रिया कुमारी के नेतृत्व में हो रहा है. खेल प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार अमिताभ, खेल शिक्षक मो तनवीर अकबर खान और सुचिता रेजिना कुजूर के संरक्षण में हो रहा है. प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं में अजय कुमार साहू, अभिनीत कुमार, अंजू दत्ता झा, अनिल कुमार, जोलीन डेका, श्याम किशोर प्रसाद, विनोद कुमार पाण्डेय, विनय प्रताप तिवारी, गणेश शंकर, जया जायसवाल, आबिता सोरेन, प्रियंका शर्मा, दीपक यादव, मो अफरोज आलम, गोपी बल्लभ, नीतीश कुमार आदि लोग महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola