ePaper

तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा से मिले जेपी पटेल, बढ़ी झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी

Updated at : 27 Mar 2024 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा से मिले जेपी पटेल, बढ़ी झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जेपी पटेल ने तृणमूल सांसद यशवंत सिन्हा से मुलाकात की है. इसके बाद हजारीबाग के साथ झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.

विज्ञापन

हजारीबाग, जमालउद्दीन : तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से कांग्रेस नेता जेपी पटेल, जय शंकर पाठक ने मुलाकात की. इसके बाद झारखंड, खासकर हजारीबाग की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.

हजारीबाग से लोकसभा सीट के संभावित उम्मीदवार हैं जेपी पटेल

हजारीबाग के ऋषभ वाटिका आवास में जाकर हजारीबाग लोकसभा सीट के कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार जेपी पटेल ने यशवंत सिन्हा से मुलाकात की. लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र सकार के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की चुनावी रणनिति पर भी चर्चा हुई.

I.N.D.I.A. में शामिल हैं ये राजनीतिक पार्टियां

यशवंत सिन्हा I.N.D.I.A. फोल्डर के गठन के नींव रखने वालों में एक हैं. कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले), मासस और अन्य गठबंधन दलों के नेताओं के बीच आपसी समन्वय में यशवंत सिन्हा की अहम भूमिका रही है.

चुनावी रणनीति पर यशवंत सिन्हा के साथ जेपी पटेल ने की चर्चा

यशवंत सिन्हा से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता जय शंकर पाठक ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा सीट से I.N.D.I.A. के संभावित उम्मीदवार जेपी पटेल की चुनावी रणनिति पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस, झामुमो, राजद और वामदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

Also Read : कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पहली बार हजारीबाग पहुंचे जेपी पटेल बोले, सोनिया गांधी व टेकलाल महतो के सपनों को करेंगे पूरा

बरही और बड़कागांव विधानसभा में कांग्रेस के विधायक

उन्होंने बताया कि बरही और बड़कागांव विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं. जय शंकर पाठक ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के एक-एक विधानसभा क्षेत्र के समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि एक बार उम्मीदवारों की घोषणा हो जाए, उसके बाद सभी रणनीति को धरातल पर उतारेंगे.

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं जेपी पटेल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जेपी पटेल ने बताया कि 3 बार विधायक और मंत्री के रूप में काम करने का अनुभव उन्हें रहा है. स्व टेकलाल महतो के राजनीतिक परिवार से जुड़े रहने के कारण राजनीति कि सभी संभावनाओं को समझते हैं.

Also Read : Jharkhand Politics: जानिए लोकसभा चुनाव से पहले क्यों बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये जेपी पटेल, Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola