बसरिया जागोडीह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Updated at : 17 Jun 2024 5:26 PM (IST)
विज्ञापन

बसरिया जागोडीह तालाब में नहाने गया 50 वर्षीय घमन भुइयां की मौत सोमवार को तालाब में डूबने से हो गयी.
विज्ञापन
चौपारण.
बसरिया जागोडीह तालाब में नहाने गया 50 वर्षीय घमन भुइयां की मौत सोमवार को तालाब में डूबने से हो गयी. गर्मी से निजात पाने के लिए घमन दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था. तीनों काफी देर तक तालाब में नहाते रहे. इसी बीच घमन फिसल कर गहरे पानी में चला गया. जब वह देर तक बाहर नहीं आया तो उसके साथ नहाने गये बच्चों ने गांववालों को इसकी जानकारी दी. जब तक गांव के लोग तालाब पर पहुंचे उससे पहले घमन की मौत हो चुकी थी. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय तैराकों ने शव को बाहर निकाला. गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




