महिला मंडल अध्यक्ष के घर से लाखों के गहने चोरी

Updated:
विज्ञापन
महिला मंडल अध्यक्ष के घर से लाखों के गहने चोरी

कटकमदाग के कुद मुहल्ले की घटना, घर खाली था, परिजन काम से गये थे बाहर

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के वार्ड-24 अंतर्गत कुद मुहल्ले में किरण देवी के घर 14 नवंबर को दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई. किरण देवी स्थानीय महिला मंडल की अध्यक्ष हैं. भुक्तभोगी के अनुसार चोर अलमीरा तोड़कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और लगभग 10 हजार नकद चुरा ले गये. चोरी हुए गहनों में उनकी नयी बहू को विवाह में मिले जेवर भी शामिल हैं. गृहस्वामी तरुण सिंह टाटीझरिया थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव के रहनेवाले हैं. वह खेतीबाड़ी करते हैं. घटना उस समय हुई जब किरण देवी महिला मंडल के कार्य से अपने मायके दुधमनिया गयी हुई थीं. वहीं परिवार के अन्य सदस्य किसी काम को लेकर बाहर गये हुए थे. किरण देवी ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह लगभग 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक घर खाली था. घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस पहुंची अौर जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि टीम को जांच में लगाया गया है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं वार्ड के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola