जागते रहो भारत यात्रा का विद्यालय में स्वागत

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
जागते रहो भारत यात्रा का विद्यालय में स्वागत

जागते रहो भारत यात्रा विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए शनिवार को सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा पहुंची. प्राचार्य रीना पांडेय की अगुवाई में छात्राओं ने यात्रा में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत किया.

विज्ञापन

चौपारण. जागते रहो भारत यात्रा विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए शनिवार को सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा पहुंची. प्राचार्य रीना पांडेय की अगुवाई में छात्राओं ने यात्रा में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत किया. यात्रा में महिला जम्मू वेन ने कहा कि जागते रहो भारत यात्रा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक पहल है. इसका उद्देश्य महिलाओं के बीच उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है. राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह यात्रा आठ मार्च 2025 को माउंट आबू, राजस्थान से निकली है, जो अलग-अलग राज्यों का भ्रमण करते हुए आज आपके बीच पहुंची है. उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रेरित किया. प्रवासी मजदूरों के सामाजिक जुड़ाव की कमी और यौन हिंसा के कारणों पर चर्चा की. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को यौन हिंसा के कारणों और परिणामों के बारे में शिक्षित करना, स्कूल के पाठ्यक्रम में यौन शिक्षा को शामिल करने की आवश्यकता पर बल देना था. अतिथियों ने बच्चों को यौन शिक्षा की अनिवार्यता पर विशेष चर्चा की और छात्राओं को जागरूक किया. यात्रा में शामिल लोगों ने यौन हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. जम्मू वेन व शत्रुघ्न झा ने संगीत प्रस्तुत कर विद्यालय परिवार को मंत्रमुग्ध कर दिया. ग्रामीण क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम की बेहतर शिक्षा को स्थापित करने के लिए विद्यालय सचिव सतीश गिरजा और प्राचार्य रीना पांडेय सहित स्कूल परिवार की प्रशंसा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola